जय श्री राम...BJP और पार्टी की जीत पर प्रवेश वर्मा की पहली प्रतिक्रिया, दिल्ली ने विकास चुना है

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद अपनी जीत का जश्न मनाया। प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में बनने जा रही ये सरकार पीएम मोदी के विजन को दिल्ली में लाएगी। मैं इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को देता हूं। मैं दिल्ली की जनता को धन्यवाद देता हूं। ये पीएम मोदी और दिल्ली की जनता की जीत है। इससे पहले एक्स पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने लिखा कि जय श्री राम। उन्होंने यह भी लिखा कि अंधेरा छट गया, सूरज निकल गया, कमल खिल गया। दिल्ली ने विकास चुना है। ये जीत दिल्ली के विश्वास की है, ये जीत दिल्ली के भविष्य की है।

इसे भी पढ़ें: शराब ने कर दी हालत खराब या एक्सपोज हो गई Hit & Run स्टाइल वाली राजनीति, आपकी वजह से ही नहीं बन पाई AAP की सरकार?

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा कि इस इतिहास के बनने का सबसे बड़ा कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह गारंटी है कि बीजेपी के घोषणापत्र में किए गए वादे पूरे किए जाएंगे। लोगों का इस पर अटूट विश्वास है। और यही सबसे बड़ा कारण है कि हम जीते और दिल्ली पर जो 'आप-दा' थोपा गया, जिस तरह का भ्रष्टाचार था, जिस तरह के झूठे वादे थे, जिस तरह के झगड़े थे, वहां विकास का नाम ही नहीं था। उन्होंने कहा कि लोग इसे बदलना चाहते थे और हमारे लाखों कार्यकर्ता महीनों से कड़ी मेहनत कर रहे थे। दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं। अब यहां डबल इंजन की सरकार है। संघर्षमुक्त शासन व्यवस्था रहेगी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, 12 स्टेडियम में 50 होंगे मुकाबले

Abu Dhabi में मिसाइल का मलबा गिरने से भारतीय की मौत, Middle East में गहराया संकट

ADR Report का बड़ा खुलासा: BJP को मिला रिकॉर्ड चंदा, बाकी पार्टियों के कुल Donation से 10 गुना ज्यादा

7 साल की शादी में आई दरार, फिर रिश्ते को दिया एक और मौका, बैडमिंटन स्टार ने यूं बयां किया दर्द