जय श्रीराम बोल रहा हूं दीदी, हिम्मत है तो गिरफ्तार कर लो: शाह

By अंकित सिंह | May 13, 2019

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए में कहा कि आज मैं यहां ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष कर रहा हूं। अगर आपमें हिम्मत है तो ममता दीदी मुझे गिरफ्तार करो। ममता पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मैं तीन रैलियों को संबोधित करने वाला था, लेकिन मुझे एक रैली की अनुमति नहीं दी गयी। वहां पर हमारे जाने से ममता जी डरती हैं कि भाजपा वाले इकट्ठे होंगे तो भतीजे का तख़्त उल्टा हो जाएगा इसलिए उन्होंने हमारी सभा की परमिशन कैंसिल कर दी।

इसे भी पढ़ें: हताशा में भाजपा के प्रमुख नेताओं की रैलियां रोक रही हैं ममता: जावड़ेकर

शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने तय किया है की वो इस बार 23 से ज्यादा सीटें हमारे नेता मोदी जी की झोली में डालने जा रहे हैं। 23 मई को जो मतगणना होने वाली है उसके लिए 19 मई को ममता का तख़्त पलट दीजिए। मैं गारंटी देता हूं पूरे बंगाल में शान के साथ फिर से दुर्गा पूजा हो सके ऐसा माहौल यहां भाजपा की सरकार बनाएगी। 

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए