Hariharan Birthday: Competition जीतकर पाया था Fame, Singer हरिहरन की आवाज के दीवाने हो गए थे जयदेव

By अनन्या मिश्रा | Apr 03, 2026

बॉलीवुड और टॉलीवुड के दिग्गज सिंगर हरिहरन आज यानी की 03 अप्रैल को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं। साथ ही अपनी गायकी से फैंस का दिल जीता है। सिंगर के कुछ सुपरहिट गानों में 'बाहों के दरमियान', 'तू ही रे', 'रोजा जानेमन' और 'छोड़ आए हम' शामिल हैं। हरिहरन एक सेट गजल सिंगर भी हैं। उन्होंने करीब 500 से ज्यादा तमिल गाने और करीब 200 हिंदी गाने गाए हैं। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर हरिहरन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

शो जीतने के बाद मिली प्रसिद्धि

बता दें कि साल 1977 में हरिहरन ने सिंगिंग शो 'ऑल इंडिया सुर सिंगर कॉम्पिटीशन' जीता। यह शो जीतने के बाद एक पॉपुलर चेहरा बन गए। हरिहरन की सुरीली आवाज को सुनने के बाद म्यूजिक डायरेक्टर जयदेव ने उनको बतौर सिंगर साइन किया। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 1966 में उन्होंने लेस्ले लुईस के साथ दो मेंबर का बैंड बनाया और इसको 'कॉलोनियल कंजस' नाम दिया।

वहीं हरिहरन और लेस्ले लुईस की जोड़ी ने कई भाषाओं में बेहतरीन म्यूजिक दिया था। हरिहरन के पसंदीदा म्यूजिशियन उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान, लता मंगेशकर, एआर रहमान, आशा भोंसले और मेहंदी हसन हैं। हरिहरण को ट्रैवल करने के साथ पढ़ना भी पसंद है।

प्रमुख खबरें

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा

Pakistan Cricket Crisis: भारत के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत बनी गिरावट की वजह, Mohammad Yousuf का दावा

Ukraine युद्ध रोकने के लिए Steve Witkoff और Jared Kushner ने कीव में की बातचीत