जेल में बंद खालिस्तान कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह ने लोकसभा चुनाव में हासिल की जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को हराया

By रितिका कमठान | Jun 04, 2024

जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने जीत हासिल कर ली है। कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से जीत गए है। लोकसभा चुनाव 2024 में अमृतपाल सिंह ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में अमृतपाल सिंह जेल में बंद रहते हुए ही चुनाव लड़ा और अपनी किस्मत आजमाई थी। 

बता दें कि अमृतपाल सिंह जिन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, 1,97,120 मतों के अंतर से जीते। वह 'वारिस पंजाब दे' संगठन का प्रमुख है और वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे शुरू हो गई।

बता दे कि पंजाब में कांग्रेस को 7 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 3, शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) को 2 और निर्दलीयों को 2 सीटें मिलने की संभावना है। निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा को भी फरीदकोट सीट मिलने की संभावना है। कांग्रेस लुधियाना, गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और पटियाला में जीत दर्ज करने जा रही है। पंजाब की 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह आठ बजे शुरू हुई।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला