जेल में बंद खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की बढ़ी मुश्किलें, पंजाब के यूट्यूबर की हत्या के मामले में जोड़ी गई UAPA की धाराएं

By अभिनय आकाश | Jan 09, 2025

पंजाब पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले में जेल से लोकसभा चुनाव जीतने वाले खालिस्तानी अलगाववादी अमृतपाल सिंह के खिलाफ आतंकवाद के आरोप लगाए हैं। खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के नेता सिंह दिवंगत अभिनेता दीप सिद्धू के करीबी सहयोगी गुरप्रीत सिंह की हत्या के आरोपी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अक्टूबर 2024 की हत्या में सांसद की विशिष्ट भूमिका के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लागू करने की पुष्टि की। यूट्यूबर गुरप्रीत सिंह, जो वारिस पंजाब दे के गठन में भी शामिल थे, की 9 अक्टूबर, 2024 को हरिनो गांव में हत्या कर दी गई थी। अपने दोपहिया वाहन पर गुरुद्वारे से घर लौटते समय उन्हें गोली मार दी गई।

इसे भी पढ़ें: India Action on Pakistan Drone: ड्रोन, हेरोईन...पाकिस्तान की साज़िश पर भारत का तगड़ा एक्शन

फरीदकोट की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा जैन ने गिरफ्तारियों की पुष्टि की और कहा कि अब मामले में यूएपीए लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह मामला पिछले साल अक्टूबर का है। शूटरों समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, हैंडलर अर्श दल्ला को छोड़कर, जो विदेश में है। अमृतपाल सिंह, जो वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत पटियाला की नाभा जेल में कैद हैं, को बढ़ती कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने 5 जुलाई, 2025 को लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Donation Chori News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कितने लोगों पर SIT की रडार? जांच में अब तक क्या सामने आया

Omar Abdullah ने विपक्षी सांसदों के पाला बदलने पर जताई चिंता, अपने MPs के NDA में जाने के सवाल का भी दिया जवाब

अब Russia भी खरीदेगा BrahMos? भारत सप्लाई करेगा मिसाइल सिस्टम, Production बढ़ाने पर बातचीत जारी

SP MP Sanatan Pandey का दावा, बोले- BJP के संपर्क में नहीं, Rajbhar के बयान हास्यास्पद