यूपी में कम पड़ रही जेलें! CM योगी ने अधिकारियों से कहा- और बनाओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कारागारों में कैदियों की क्षमता से ज्यादा संख्या की समस्या से निपटने के लिए नई जेल बनाने समेत पुरानी जेलों में नये बैरक बनाने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद के समक्ष गृह, कारागार, होमगार्ड, सचिवालय प्रशासन और नियुक्ति एवं कार्मिक विभागों की कार्ययोजना प्रस्तुतिकरण के बाद निर्देश देते हुए कहा कि जेलों में बंदियों की क्षमता से ज्यादा संख्या की समस्या के निदान के लिए पुराने कारागारों में नए बैरक का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि अमरोहा, संभल, शामली और मुजफ्फरनगर में जिला कारागार के निर्माण के लिए जमीन खरीदी जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेठी, हाथरस, औरेया, हापुड़, चंदौली, भदोही, अमरोहा, सम्भल, कुशीनगर, महोबा में जिला कारागार के निर्माण की कार्यवाही शुरू की जाये। गौरतलब है कि इस समय प्रदेश में 73 कारागार हैं। 

इसे भी पढ़ें: बुलडोजर की लोकप्रियता तो खूब बढ़ रही है, लेकिन इसके बारे में आप जानते कितना हैं?

मुख्यमंत्री ने माना कि समय से पदोन्नति न होने से कर्मचारियों के मनोबल पर प्रतिकूल असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में सभी विभागीय प्रोन्नतियां 30 सितम्बर तक जरूर कर ली जाएं। वर्ष 2022-23 से 2026-27 तक के लिए वार्षिक स्थानान्तरण नीति वर्तमान माह के अंत तक जारी की जाए। योगी ने निर्देश दिए कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर दंड स्वरूप निर्धारित चालान की राशि को स्पॉट पर ही जमा करने की सुविधा दी जाए और डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भी भुगतान की व्यवस्था हो। उन्होंने मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर स्टेट ऑफ आर्ट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की स्थापना की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh