जयपुर: द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम से पहले भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं में हुई गर्मागर्मी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2022

जयपुर। राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बुधवार को जयपुर पहुंचीं और राज्य के भाजपा सांसदों व विधायकों से समर्थन मांगा। हालांकि यहां एक होटल में मुर्मू के स्वागत के लिए रखे एक कार्यक्रम से पहले पार्टी के दो बड़े नेताओं, राज्यसभा सदस्य डॉ किरोड़ी लाल मीणा व उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ में कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के प्रवेश को लेकर कथित तौर पर गर्मागर्मी हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इसे भी पढ़ें: मालदीव से सिंगापुर जाने की तैयारी में गोटबाया राजपक्षे, श्रीलंका को मुश्किल परिस्थितियों में छोड़कर भागे

मीणा चिल्लाते नजर आए तो शेखावत उन्हें एक ओर लेकर गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसे साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बने हैं सब कुर्सी के दावेदार, उछाल कीचड़ कैसी ललकार। बढ़ रही है भाजपाई तकरार, जनता से नहीं इन्हें कोई सरोकार।’’ हालांकि मीणा ने सफाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘अभिनंदन के लिए डूंगरपुर-बांसवाड़ा व अन्य सुदूर इलाकों से जयपुर आये आदिवासी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला तो मेरे जैसे भावुक व्यक्ति को गुस्सा आना स्वाभाविक था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने आदिवासी भाई-बहनों की पीड़ा को राजेंद्र राठौड़ के सामने रखा। अपनों से अपनी बात नहीं कहता तो फिर किस से कहता?

कोई कितनी भी कोशिश कर ले, मेरे और मेरे भाई राजेंद्र राठौड़ के बीच कोई मतभेद नहीं है, मनभेद होने का तो प्रश्न ही पैदा नहीं होता।’’ राठौड़ ने भी इसके जवाब में ट्वीट किया, ‘‘अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान मेरा और किरोड़ी लाल मीणा के बीच बातचीत का वीडियो गलत ढंग से प्रचारित किया जा रहा है। किरोड़ी जी विगत 30 वर्षों से मेरे अभिन्न मित्र रहे हैं व भाई समान हैं। एक भाई के रूप में उन्होंने अपनी बात अधिकारपूर्वक व स्नेह के साथ कही।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त

ईरान के साथ Diplomacy बेअसर! Netanyahu ने किया Trump के Economic Pressure कैंपेन का खुला समर्थन