Jaipur Police ने Fake Currency गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, 4.30 लाख रुपये बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 22, 2026

राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने 4.30 लाख रुपये से अधिक मूल्य के नकली नोट बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बजाज नगर थाना पुलिस और आयुक्तालय की विशेष अपराध शाखा (सीएसटी) की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंशुल, साहिल चौधरी, प्रियांशु और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि साहिल चौधरी सीकर जिले का रहने वाला है जबकि अन्य तीन आरोपी हरियाणा के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का कथित सरगना रोहतक निवासी अमन राणा है, जो बांग्लादेश से गिरोह चला रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी इन नकली नोटों को राज्य में आगामी नगर निकाय चुनाव के दौरान खपाने के लिए लाए थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

केरलम में LDF छात्र संगठनों का विरोध, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

SBI Card को दूसरी तिमाही में भारी मुनाफा, 778 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

Ladakh में Leh और Kargil निकाय चुनाव 21 नवंबर को, अधिसूचना 29 अक्टूबर को आएगी

MCD दिल्ली में भूजल सुधारने के लिए पुनर्जीवित करेगा 314 साल पुराना मुगलकालीन तालाब