जयराम रमेश का दावा- ED के पास पूछने के लिए नहीं थे सवाल, इसलिए सोनिया गांधी को जाने की दी अनुमति

By अंकित सिंह | Jul 21, 2022

नेशनल हेराल्ड से जुड़े एक मामले को लेकर आज कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की है। यह पूछताछ 2 से 3 घंटे तक चली। उसके बाद सोनिया गांधी से यह पूछताछ खत्म हो गई। दावा किया गया कि सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए इस पूछताछ को खत्म कर दिया गया है। हालांकि, ठीक इससे उलट कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया है। जयराम रमेश ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय के पास पूछने के लिए सवाल नहीं थे इसलिए उसने सोनिया गांधी को जाने की अनुमति दे दी। जयराम रमेश ने कहा कि आज सोनिया गांधी प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय गई थीं और उनसे 2 से 3 घंटे तक पूछताछ की गई है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि ईडी के अधिकारियों ने सोनिया गांधी को जाने की अनुमति दी क्योंकि उनके पास पूछने के लिए और कुछ नहीं था। 

इसे भी पढ़ें: मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं, किसी से नहीं डरती, ED की पूछताछ से पहले सोनिया गांधी का वीडियो वायरल

अधिकारियों का दावा

वहीं, अधिकारियों ने बताया कि कोविड से उबर रहीं सोनिया गांधी (75) से पूछताछ करीब दो घंटे चली और उनके अनुरोध पर पूछताछ सत्र समाप्त कर दिया गया। कुछ दिन में उन्हें अगले दौर की पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखते हुए पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान मौजूद सभी के पास कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं होने का प्रमाण पत्र था। सोनिया गांधी से भी उसी सहायक निदेशक-स्तर के जांच अधिकारी ने पूछताछ की, जिसने इस मामले में राहुल गांधी से पूछताछ की थी। यह जांच कांग्रेस से जुड़ी यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है। यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र का मालिकाना हक है। पूछताछ टीम में महिला अधिकारी भी शामिल थी।

प्रमुख खबरें

Nishikant Dubey पहुंचे Court, पूर्व वित्त सचिव Subhash Garg पर ठोका मानहानि का केस

IIT Indore ने बनाया AI टूल HGAST, स्पीच ट्रांसलेशन में सुधारेगा जेंडर की गलतियां

BJP ने Bihar और UP MLC Elections के लिए जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

CM Rekha Gupta ने जारी किया Winter Action Plan, दिल्ली में Non BS-VI गाड़ियों की एंट्री पर रोक