जयराम रमेश ने SC में डाली याचिका, कहा- खाद्य सुरक्षा कानून लागू करना है जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

नयी दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय से मांग की कि केंद्र तथा राज्य सरकारों को कोविड-19 महामारी के दौरान सभी के लिए खाद्य सुरक्षा का सार्वभौमिक कवरेज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए। 

रमेश ने कहा कि खबरों के मुताबिक गरीबों और वंचितों के बड़े वर्ग को बंद के दौरान भोजन नहीं मिल पा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपनी जनहित याचिका में कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान भोजन की भारी कमी है और इस लिहाज से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून, 2013 और ऐसे अन्य उपायों को लागू करना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान

UP चुनाव 2027 से पहले क्या होगा कुछ बड़ा? PM मोदी के साथ CM योगी की हुई बैठक, अब नितिन नबीन से होगी मुलाकात

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja

बदरीनाथ धाम में लाउड म्यूजिक वाले कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति