'दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं...', जयराम रमेश ने प्रेस कांफ्रेंस के बीच में राहुल गांधी को टोका, बीजेपी बोली- कब तक सिखाओगे

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्रिटेन के अपने 16 दिनों के दौरे के बाद भारत लौट आए हैं। राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी नेता जयराम रमेश द्वारा राहुल गांधी को टोकने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है। बता दें कि लंदन में अपने भाषणों को लेकर उठे विवाद को लेकर बीजेपी को जवाब देने के लिए राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उनके साथ जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल नजर आए। मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा, 'दुर्भाग्य से, मैं संसद सदस्य हूं और जैसा कि चार मंत्रियों ने संसद में आरोप लगाया है, बोलने का अवसर मिलना मेरा लोकतांत्रिक अधिकार है।

इसे भी पढ़ें: 'अडानी मुद्दे से डरे हुए हैं PM Modi', राहुल गांधी बोले- संसद में बोलने दिया जाएगा या नहीं ये लोकतंत्र की परीक्षा है

वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता ने कहा कि आखिर आप इन्हें कितना और कब तक पढ़ाओगे।  मीडिया को अपने संबोधन के दौरान, राहुल गांधी ने कहा कि वह आशान्वित हैं, हालांकि यह निश्चित नहीं है कि उन्हें शुक्रवार को संसद में बोलने की अनुमति दी जाएगी या नहीं।

प्रमुख खबरें

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की मां हसीरानी रथ को भाजपा का नंदीग्राम टिकट, 1.1 लाख के अंतर पर नजर

Gurugram में महिला Biker को टक्कर मारने वाला चालक Rajasthan से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का केस

धर्म की आजादी खत्म करके UCC लागू नहीं हो सकता, Bhopal रैली में बोले Owaisi

तो अब शुभेंदु करेंगे गरबा मर्यादा की भी रक्षा?