‘भारत जोड़ो’ यात्रा का मकसद भाषण देना नहीं, लोगों की बात सुनना: जयराम रमेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2022

चेन्नई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बुधवार को कहा कि पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ बोलने वाली नहीं, सुनने वाली यात्रा होगी जिसमें राहुल गांधी भाषण नहीं देंगे, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की बात सुनेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 3,500 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे जिसे 150 दिन में पूरा किया जाएगा। यात्रा देश के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगी। 

इसे भी पढ़ें: 'गुलाम' के बाद अब मनीष तिवारी के बोल भी हुए 'आजाद', कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर उठाए सवाल

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी का उद्देश्य भाजपा के ‘भारत बांटो’ के खिलाफ भारत जोड़ने’ का है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का सबसे बड़ा राजनीतिक जनसंपर्क अभियान है और राहुल गांधी सामाजिक ध्रुवीकरण, आर्थिक असमानता तथा केंद्र में अधिकारों के केंद्रीकरण जैसे विषयों पर पदयात्रा करेंगे। रमेश के मुताबिक राहुल गांधी पूरी यात्रा पैदल करेंगे। रमेश ने कहा कि राहुल गांधी भाषण नहीं देंगे, वह दलितों और आदिवासियों समेत समाज के सभी लोगों की बात सुनेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक सार्वजनिक, खुली, पारदर्शी कवायद है।’’ 

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली