निवर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के लिए बोले जयराम रमेश, 'A good man exits'

By अंकित सिंह | Jul 16, 2022

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की ओर से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के नाम का ऐलान हो गया है। इसका मतलब साफ है कि वर्तमान में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक दिलचस्प ट्वीट किया है। जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए का उम्मीदवार घोषित किए जाने के तुरंत बाद अपने ट्वीट में जयराम रमेश ने लिखा कि भले ही एम वेंकैया नायडू सेवानिवृत्त हो जाए, लेकिन वह थकने वाले नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मजाकिया और चुटीले अंदाज की कमी महसूस होगी। कई मौकों पर विपक्ष को उन्होंने आंदोलित किया, लेकिन आखिरकार अच्छा व्यक्ति अच्छा व्यक्ति ही होता है। वह सेवानिवृत्त हो जाएं, लेकिन थकेंगे नहीं।’’

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

हालांकि, बताया जाता है कि वह 14 साल की उम्र में महज ‘कबड्डी’ खेलने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ‘शाखा’ में शामिल हुए थे। नायडू ने अपने सार्वजनिक जीवन में लंबा सफर तय किया है। उन्होंने पार्टी के लिए पोस्टर चस्पाने का कार्य किया और पार्टी के राजनीतिक और वैचारिक निष्ठा के प्रतीक बने। वह भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार हुए और बाद में देश के उपराष्ट्रपति बने। नायडू (72) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने एक केंद्रीय मंत्री के रूप में और लंबे समय तक राज्यसभा सदस्य के तौर पर सेवा दी। हालांकि, वह कभी लोकसभा सदस्य नहीं रहें। नायडू आंध्र प्रदेश विधानसभा के दो बार सदस्य रहे हैं।

प्रमुख खबरें

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो Joint Operations में दबोचे गए 6 Terror Associates

राजनीति और युद्ध एक दूसरे के पूरक, General Anil Chauhan ने Operation Sindoor के जरिए समझाया National Security का ढांचा

Vastu Tips: घर के Main Entrance पर नंदी की स्थापना से दूर होगी Negative Energy, बरसती है महादेव की कृपा

Ajay Rai ने PM Narendra Modi से की Ethanol Policy की समीक्षा की मांग, चीनी आयात पर सवाल