Sudan Violence: जयशंकर और सिद्धारमैया के Twitter वॉर पर बोले जयराम रमेश, इस स्तर का घटियापन...

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2023

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सूडान पर किए गए ट्वीट पर विदेश मंत्री जयशंकर के तीखे जवाब ने सोशल मीडिया पर बीजेपी बनाम कांग्रेस जंग की नई शुरुआत कर दी है। सूडान संघर्ष में फंसे कर्नाटक के लोगों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए अपने ट्वीट में सिद्धारमैया ने पीएमओ, गृह मंत्री के कार्यालय, विदेश मंत्रालय और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई को टैग किया था। जयशंकर ने इसके जवाब में ट्विटर पोस्ट के जरिए कहा कि यह कर्नाटक चुनाव से पहले राजनीतिकरण करने का मुद्दा नहीं है। सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने जयशंकर को इसलिए टैग किया क्योंकि वह विदेश मंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें: Sudan Violence: जीवन दांव पर है, इस पर राजनीति न करें, कांग्रेस नेता के ट्वीट पर एस जयशंकर ने दिया करारा जवाब

सिद्धारमैया ने क्या सवाल उठाए थे

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने ट्विटर पर लिखा था कि खबर है कि हक्की पिक्की जनजाति के कर्नाटक के 31 लोग गृहयुद्ध से परेशान सूडान में फंसे हुए हैं। सिद्धारमैया ने कहा, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से तत्काल हस्तक्षेप करने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं।

जयशंकर ने दी तीखी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता के बयान के बाद विदेश मंत्री एय जयशंकर ने कहा कि सुरक्षा कारणों से उनका विवरण और स्थान सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। जारी भयंकर लड़ाई से उनका आंदोलन विवश है। उनके बारे में योजनाओं को एक बहुत ही जटिल सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखना होता है। दूतावास इस संबंध में लगातार मंत्रालय के संपर्क में है। उनकी स्थिति का राजनीतिकरण करना आपके लिए घोर गैरजिम्मेदाराना है। कोई भी चुनावी लक्ष्य विदेशों में भारतीयों को खतरे में डालने को सही नहीं ठहराता।  

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप