RSS के पुराने गणवेश वाले कांग्रेस के ट्वीट पर जयराम रमेश बोले, निक्कर को जलते दिखाए जाने से परेशानी क्यों?

By अंकित सिंह | Sep 12, 2022

कांग्रेस की ओर से आज आरएसएस के पुराने गणवेश के साथ एक पोस्टर ट्वीट किया गया था। इस पोस्टर को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। अब कांग्रेस की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा कि जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं उन्हें पुतला जलाने से परेशानी क्यों है? और वे हमसे ज़वाब क्यों मांग रहे हैं? कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जवाब तो उन्हें देना है, जिन्होंने गांधी की हत्या की। जो गोडसे का समर्थन करते हैं, उसे अपना आदर्श बताते हैं। जवाब तो उन्हें देना है जो देश को तोड़ने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पुतला जलाना तो लोकतांत्रिक अधिकार है। हमने सिर्फ कार्टून के माध्यम से तोड़ने वालों की जलन को दिखाया है। 

इसे भी पढ़ें: 'हम सकारात्मक सोच रखते हैं', गुलाम नबी आजाद के बयान पर बोलीं महबूबा मुफ्ती, 370 की भी होगी बहाली

भाजपा का निशाना

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि ये तस्वीर BJP और RSS को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ये ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा,आग लगाओ यात्रा है। ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो। उन्होंने कहा कि ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग एक दूसरे को जला दें? ये 'भारत जोड़ो आंदोलन' नहीं बल्कि 'भारत तोड़ो' और 'आग जलाओ आंदोलन' है। कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

खबरों की दुनिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की चुनौती, यहां आंखों देखा और कानों सुना भी झूठ हो सकता है!

Mumbai में Ganesh शोभायात्रा पर अंडे फेंकने का आरोपी दानिश गिरफ्तार

Nasscom ने H-1B Visa शुल्क प्रस्ताव पर कहा, भारतीय कंपनियों ने घटाई निर्भरता

नेहरू ने जिसे बोला था भाई वो निभाता रहा दुश्मनी, मगर अब दोस्त बन कर दिल्ली आ रहा है!