पिछले दस वर्षों में आपने पार्टी में कुछ नहीं किया, जयराम रमेश ने BJP में शामिल हुए नवीन जिंदल पर कसा तंज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उद्योगपति नवीन जिंदल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर रविवार को केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब आपको एक विशाल आकार की वॉशिंग मशीन की आवश्यकता होती है’’ तो यही होता है। जिंदल के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जब आपको एक विशाल आकार की वॉशिंग मशीन की आवश्यकता होती है, तो यह तो होना ही था। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर कंगना ने कहा-सम्मानित महसूस कर रही हूं

जिंदल ने कांग्रेस सांसद के रूप में 2004-14 तक लोकसभा में कुरूक्षेत्र सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने भाजपा में शामिल होने से ठीक पहले ‘एक्स’ पर कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को टैग करके पोस्ट किया, ‘‘मैंने 10 वर्षों तक कुरूक्षेत्र से सांसद के रूप में संसद में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया। मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को धन्यवाद देता हूं। आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

प्रमुख खबरें

डिजिटल रुपया क्या है? यह यूपीआई से कैसे अलग है? इसे बिना इंटरनेट के चलाने के लिए आरबीआई क्या तैयारी कर रही है?

INDIA समन्वय बैठक के बाद बोले Rahul Gandhi, लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को मिलकर दिलाएंगे सज़ा

Meerut blue drum case: सौरभ राजपूत हत्याकांड केस में आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

BCCI Interim Chief Selector बनेंगे Pragyan Ojha, Ajit Agarkar की लेंगे जगह