चुनावी तारीखों के ऐलान का हिमाचल के सीएम ने किया स्वागत, अनुराग ठाकुर बोले- डबल इंजन की सरकार ने किया शानदार काम

By अंकित सिंह | Oct 14, 2022

चुनाव आयोग की ओर से हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में मतदान होगा जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में अब आचार संहिता भी लागू हो गया है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों के ऐलान का राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल से ही आने वाले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वागत किया है। दोनों नेताओं ने दावा किया है कि एक बार फिर से चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करता हूं कि चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो रही है और ऐसे में प्रदेश में कोड ऑफ कंडक्ट लागू हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में बजा चुनावी बिगुल, 12 नवंबर को होगा मतदान, नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल आठ जनवरी को समाप्त होगा। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। हिमाचल में 55,07,261 योग्य मतदाता हैं। इनमें 27,80,208 पुरुष और 27,27,016 महिला मतदाता हैं। इनमें से 1,86,681 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। ये सभी 18 से 19 आयु वर्ग के हैं। कुमार ने बताया कि 100 से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1,184 है जबकि 80 से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1.22 लाख के करीब है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48.79 प्रतिशत मत हासिल हुए थे, जबकि कांग्रेस को 41.68 प्रतिशत मत मिले थे।

प्रमुख खबरें

Hand Bracelet For Dark Dresses: डार्क ड्रेसेस के साथ पहनें ये Hand Bracelet, मिलेगा स्टाइलिश Party Look

Karachi में सरकारी Price Control फेल, पाकिस्तान में गहराया आटा संकट, रोटी को तरसे लोग

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon