हिमाचल की राजनीति में पकड़ मजबूत करने में जुटे केजरीवाल पर जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, कही यह बात

By अंकित सिंह | Jul 23, 2022

आगामी हिमाचल प्रदेश चुनाव को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में वह जबरदस्त तरीके से सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही दावा कर रहे हैं कि अगले चुनाव में हिमाचल प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को अपना आशीर्वाद देगी। केजरीवाल ने यह भी दावा किया है कि उनकी सरकार बनी तो भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा जैसा कि उन्होंने दिल्ली में और भगवंत मान ने पंजाब में करके दिखाया है। अब इसी को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी नेता इंदु वर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ, बन सकती हैं भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक जयराम ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल पूरे देश में घूमते फिर रहे हैं कि पूरी दुनिया में ईमानदार केवल एक ही है। जिस प्रकार से वो प्रचार करने की कोशिश कर रहे हैं उसमें एक-एक चीज सामने आती जा रही है। पंजाब की घटनाएं सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में सरकार को एक महीना हुआ था और एक मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त करना पड़ा। दिल्ली में शराब नीति में जो अनियमितता पाई गई है वो बहुत गंभीर मामला है। अगर अनियमितता हुई है तो निश्चित तौर पर जांच होनी चाहिए। आपको बता दें कि केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति (2021-22) में नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियागत खामियों को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

इसे भी पढ़ें: नासिक के दंत चिकित्सक ने पांच दिन के भीतर लेह से मनाली तक की पदयात्रा पूरी की

दूसरी ओर खबर यह है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25 जुलाई को AAP के 5,000 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए हिमाचल प्रदेश के सोलन का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। केजरीवाल और मान ने मतदाताओं से आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) को एक मौका देने का आग्रह किया था, जिसमें राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ़ करने का वादा किया गया था। हिमाचल में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। केजरीवाल ने कहा था, अगर आप चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 8.5 लाख छात्रों का भविष्य उज्जवल हो, तो आप को मौका दें। पहाड़ी राज्य में मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टी केजरीवाल के दिल्ली के शासन मॉडल का प्रदर्शन कर रही है। 

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर