जयशंकर और पोम्पिओ ने रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों और कश्मीर मुद्दे पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2019

वाशिंगटन। विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बढ़ते रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों, कश्मीर संबंधी घटनाक्रमों और वैश्विक चिंता के मामलों समेत कई विषयों पर बातचीत की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। जयशंकर और पोम्पिओ ने सोमवार को विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में मुलाकात की थी। मंत्रालय ने इस बैठक की जानकारी दो दिन बाद जारी की।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने ‘‘भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते रणनीतिक संबंधों, कश्मीर संबंधी घटनाक्रमों और चिंता के वैश्विक मामलों समेत कई विषयों पर बातचीत की।’’ मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर सफल चतुष्पक्षीय वार्ता के बाद स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे पूरक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की योजनाओं पर भी चर्चा की।

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास