विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत-न्यूजीलैंड द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्तों की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2022

वेलिंगटन। विदेश मामलों के मंत्री एस जयशंकर ने न्यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट रिश्तों की सराहना करते हुए कहा है कि देश में इस खेल के विकास में योगदान के लिए भारत हमेशा पूर्व कोच जॉन राइट और स्टीफन फ्लेमिंग का आभारी रहेगा। आधिकारिक यात्रा पर न्यूजीलैंड आए जयशंकर ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर दोनों देशों के बीच सहयोग उदाहरण है जिसका अन्य देश अनुसरण कर सकते हैं। जयशंकर ने कहा, ‘‘हमारे पास क्रिकेट के क्षेत्र में सहयोग का भी अच्छा उदाहरण है। भारत में कोई भी कभी जॉन राइट को नहीं भूलेगा या जो आईपीएल मैच देखता हो वह स्टीफन फ्लेमिंग की अनदेखी नहीं कर सकता।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बाद उत्तर कोरिया ने समुद्र में मिसाइल दागा

वह अगले साल टीम के खिलाड़ी सह कोच बने। फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में सुपरकिंग्स ने शुरुआती छह साल में दो आईपीएल खिताब जीते और दो बार टीम उप विजेता रही। टीम ने इस दौरान एक बार चैंपियन्स लीग टी20 खिताब भी जीता। सुपरकिंग्स के दो साल के प्रतिबंध के बाद वापसी करने पर उन्होंने भी 2018 में कोच के रूप में वापसी की। उनके मार्गदर्शन में टीम ने 2018 और 2021 में दो और आईपीएल खिताब जीते और उन्हें टी20 टूर्नामेंट के सबसे सफल कोच में शुमार किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत