नेपाल पहुंचे जयशंकर, ‘भारत-नेपाल संयुक्त आयोग’ की 5वीं बैठक में लेंगे हिस्सा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2019

काठमांडू। विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति की समीक्षा करने के उद्देश्य से ‘नेपाल-भारत संयुक्त आयोग’ की पांचवीं बैठक में हिस्सा लेने बुधवार को यहां पहुंचे। जयशंकर बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा सम्पन्न कर ढाका से सीधे यहां त्रिभुवन हवाई अड्डा पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: ‘नेपाल-भारत संयुक्त आयोग’ की बैठक में हिस्सा लेने नेपाल आएंगे जयशंकर

संयुक्त बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति, जैसे कनेक्टिविटी और आर्थिक साझेदारी, व्यापार और पारगमन, बिजली और जल संसाधन क्षेत्रों, संस्कृति, शिक्षा और आपसी हित सहित अन्य मामलों की समीक्षा की जाएगी। जयशंकर नेपाल के अपने समकक्ष प्रदीप कुमार ग्यावाली के साथ इस बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Saraswati Mantra: Maa Saraswati के इन चमत्कारी Mantras के जाप से मिलेगी बुद्धि और ज्ञान में अपार सफलता

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair