जयशंकर ने बैंकाक में बिम्सटेक की बैठक में हिस्सा लिया, समन्वय को मजबूत बनाने पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को बिम्सटेक क्षेत्र के देशों के अपने समकक्षों के साथ सार्थक चर्चा की जिसमें नेताओं ने प्रगति और समृद्धि को प्रोत्साहित करने के साझा उद्देश्यों को लेकर ‘‘लचीलेपन एवं समन्वय’’ को मजबूत बनाने पर चर्चा की। बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (बिम्सटेक) की स्थापना 1997 में हुई थी। यह एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय समूह है जिसमें भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमा, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। इस समूह के देशों की कुल आबादी 1.73 अरब है और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 4000 अरब डॉलर से अधिक का है। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘बैंकाक में थोड़ी देर पहले बिम्सटेक की सार्थक बैठक संपन्न हुई। सहयोगियों के साथ खुली बातचीत और आगे की ओर बढ़ने वाली चर्चा हुई।’’

छह जुलाई को विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव सौरभ कुमार और बांग्लादेश के विदेश सचिव मसूद बिन मोमिन ने ढाका में विभिन्न विषयों पर चर्चा की थी जो ढाका आधारित बिम्सटेक समूह से जुड़ी थी। बांग्लादेश सात सदस्यीय इस समूह का दिसंबर से नया अध्यक्ष बनेगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को यहां मेकोंग गंगा सहयोग (एमजीसी) तंत्र की 12वीं बैठक में हिस्सा लिया था।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka ने दूसरी पारी में की वापसी, Sooriyabandara ने बनाए नाबाद 90 रन

Nepal में भीषण Flood, 105 Indian समेत 400 लोग Missing, चारों ओर तबाही

Nepal Flash Flood: जलप्रलय से कई लोगों की मौत, 105 Kailash Mansarovar Yatri लापता, Bihar में बाढ़ का अलर्ट

EAC PM ने Bank Consolidation की वकालत की, समान आकार के बड़े बैंक बनाने की दी सलाह