एस जयशंकर SCO विदेश मंत्रियों की बैठक में हुए शामिल, चीनी समकक्ष के साथ भी बैठक की संभावना !

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2020

मास्को। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को रूस की राजधानी मास्को में आठ सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की मास्को में बैठक के औपचारिक उद्घाटन में।’’ इसके साथ ही उन्होंने संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की सामूहिक तस्वीर भी पोस्ट की। इसमें चीन और पाकिस्तान भी शामिल हैं। यह एससीओ विदेश मंत्रियों की तीसरी बैठक थी जिसमें भारत ने पूर्ण सदस्य के रूप में भाग लिया। 

इसे भी पढ़ें: रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्री मास्को में करेंगे मुलाकात :चीनी विदेश मंत्रालय 

एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में रूस, चीन, किर्गिज़ गणराज्य, कज़ाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान द्वारा की गई थी। भारत और पाकिस्तान को 2005 में समूह के पर्यवेक्षकों के रूप में शामिल किया किया गया था। 2017 में दोनों देशों को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल