By अभिनय आकाश | Oct 03, 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन ने वॉशिंगटन डीसी में मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों ने वेस्ट एशिया की स्थिति, भारतीय उपमहाद्वीप, इंडो- पैसिफिक व यूक्रेन में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा करते हुए क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करने पर कमिटमेंट जाहिर की है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार में आने के बाद अपनी पहली यात्रा पर वॉशिंगटन पहुंच कर जयशंकर ने अमेरिकी विदेश विभाग के प्रमुख एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की।
उन्होंने पीएम मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ हालिया बाइलैटरल बैठक का जिक्र किया। अमेरिका के राष्ट्रपति ने 21 सितंबर को द्विपक्षीय बैठक के लिए अपने यूक्रेन के लिए न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के महत्व को दोहराया। जयशंकर ने डेलावेयर में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच शानदार बैठक और सार्थक क्वाड बैठक के लिए ब्लिंकन को धन्यवाद दिया इससे पहले दिन में जयशंकर ने शीर्ष अमेरिकी ‘थिंक-टैंक’ कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में एक चर्चा में भाग लिया।