Taliban को जयशंकर ने फोन घुमाया, भारत ने सबसे पहले कर दिया ये बड़ा काम

By अभिनय आकाश | Sep 01, 2025

संकट के समय में जो साथ खड़ा होता हैवही सच्चा दोस्त कहलाता है। अब भारत की एक तस्वीर एकबार फिर दिखी। जब अफगानिस्तान में आए भयानक भूकंप के बाद भारत मदद के लिए सबसे आगे बढ़ा। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तालिबान अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से टेलीफोन पर बातचीत की। सबसे पहले उन्होंने भूकंप में जान गवाने वालों के लिए शोक संवेदना जताई। घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की और सबसे बड़ी बात भारत मदद के लिए तुरंत तैयार है, ये भरोसा दिलाया। भारत ने सिर्फ भरोसा नहीं दिलाया बल्कि तुरंत मदद के लिए कदम उठाया। 

इसे भी पढ़ें: UNSC में खेल गया भारत! पहली बार तालिबान के विदेश मंत्री की होने वाली है India Visit

जयशंकर ने कहा कि भारत ने काबुल में 1,000 परिवारों के लिए टेंट पहुँचाए हैं और भारतीय मिशन ने कुनार में 15 टन खाद्य सामग्री भेजी है। उन्होंने कहा कि कल भारत से और राहत सामग्री भेजी जाएगी। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इस कठिन समय में भारत अफ़ग़ानिस्तान के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा: इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तैयार है। 

प्रमुख खबरें

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

Kolkata के SRFTI में छात्रों और ABGP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन FIR दर्ज

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग