अरुणाचल पर चीन के दावे को जयशंकर ने बताया हास्यास्पद, आधारहीन तर्क दोहराने से कोई वैधता नहीं मिलती

By अभिनय आकाश | Mar 23, 2024

चीन के साथ संबंधों और अरुणाचल प्रदेश पर उसकी हालिया टिप्पणियों पर जयशंकर ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश पर बीजिंग के बार-बार दावे हास्यास्पद है। जयशंकर ने सीमांत राज्य को भारत का स्वाभाविक हिस्सा बताया। अरुणाचल प्रदेश पर चीन के लगातार दावे और भारतीय नेताओं के राज्य दौरे के विरोध पर संभवत: अपनी पहली सार्वजनिक टिप्पणी में जयशंकर ने कहा कि यह कोई नया मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कोई नया मुद्दा नहीं है। मेरा मतलब है कि चीन ने दावा किया है, उसने अपने दावे का विस्तार किया है। दावे शुरू में हास्यास्पद थे और आज भी हास्यास्पद बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Poorvottar Lok: PM नरेन्द्र मोदी की Arunachal Pradesh यात्रा से बौखलाया China, सभी राज्यों में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू

चीन ने कहा कि वह अरुणाचल प्रदेश को भारत के हिस्से के तौर पर अमेरिका द्वारा मान्यता दिए जाने का कड़ा विरोध करता है और अमेरिका का भारत-चीन सीमा विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। चीन ने यह आरोप भी लगाया कि अमेरिका स्वार्थी भू-राजनीतिक हितों के लिए अन्य देशों के विवादों को भड़काने और उनका उपयोग करने करने की कोशिश कर रहा है। चीन की कड़ी प्रतिक्रिया अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल की उस टिप्पणी के बाद आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ‘‘अरुणाचल प्रदेश को भारतीय क्षेत्र के रूप में मान्यता देता है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता