जयशंकर ने दोहा में कतर के विदेश मंत्री से अफगानिस्तान के मुद्दे पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2021

नयी दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कतर के अपने समकक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर बातचीत की। अमेरिका दौरे से लौटते हुए दोहा में अपने पड़ाव में उन्होंने यह वार्ता की। कतर की राजधानी दोहा में अफगान शांति वार्ता आयोजित की जा रही है और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में खाड़ी देश कतर की महत्वपूर्ण भूमिका है। जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘दोहा में ठहराव के दौरान कतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी से चर्चा हुई।

इसे भी पढ़ें: पाक झुग्गी बस्ती में अफगानिस्तान में तालिबान शासन से भागने वाले लोगों की आमद बढ़ी

इस बीच, अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि तालिबान काबुल में कई दूतावासों में जाकर तलाशी कर रहा है और भारतीय मिशन परिसर में भी गया था। जयशंकर केन्या और कुवैत की अपनी यात्रा के दौरान जून में दोहा में दो बार रुके थे। कतर ने तालिबान और अमेरिका के बीच वार्ता की भी मेजबानी की थी।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश