आतंकवाद का खतरा जारी है... SCO बैठक में पाकिस्तानी विदेश मंत्री की मौजूदगी में जमकर बरसे जयशंकर

By अभिनय आकाश | May 05, 2023

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में आतंकवाद पर पाकिस्तान की आलोचना की है। हालांकि जशंकर ने सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया। लेकिन आतंकवाद के बारे में बात करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद का खतरा बेरोकटोक जारी है। गोवा में एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में ईएएम जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: रूस, चीन, पाकिस्तान समेत 8 सदस्य देशों के विदेश मंत्री मेहमान, जयशंकर मेजबान, SCO की बैठक का क्या रहेगा एजेंडा?

एससीओ की पहली भारतीय अध्यक्षता की मेजबानी करते हुए, ईएएम जयशंकर ने कहा कि एससीओ की अपनी अध्यक्षता में, हमने 15 मंत्रिस्तरीय बैठकों सहित 100 से अधिक बैठकों और कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक समापन किया। ईएएम जयशंकर ने कहा कि भारत एससीओ में बहुमुखी सहयोग के विकास और शांति, स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए बहुत महत्व देता है।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi