By अभिनय आकाश | Sep 03, 2026
केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि भारत यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में मदद करने के लिए तैयार है। गुरुवार को कीव के दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी, तो भारत मध्यस्थता करने के लिए तैयार है। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा के साथ मौजूद जयशंकर ने कहा अगर भारत किसी भी तरह से मदद कर सकता है, तो हम तैयार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों मंत्रियों के बीच ब्लैक सी में कमर्शियल शिपिंग पर हो रहे हमलों पर भी चर्चा हुई।