S. Jaishankar की सिंगापुर के प्रमुख मंत्रियों से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2024

सिंगापुर।  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को अपने सिंगापुर के समकक्ष विवियन बालाकृष्णन और दो अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात की तथा द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बढ़ाने के उपायों एवं हिंद-प्रशांत और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। जयशंकर सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह शनिवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने रविवार को प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया और शनिवार को निवेशकों से मुलाकात की। बालाकृष्णन के अलावा, जयशंकर ने व्यापार और उद्योग मंत्री गन किम योंग और वरिष्ठ मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी समन्वय मंत्री टीओ ची हेन के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। 

इसे भी पढ़ें: तनावपूर्ण संबंधों के बीच पाकिस्तान, अफगानिस्तान व्यापार वार्ता करेंगे

इसके बाद उनकी मुलाकात टीओ ची हेन से हुई। इस मुलकात को लेकर जयशंकर ने कहा, ‘‘सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा के समन्वय मंत्री टीओ ची हेन से मिलकर अच्छा लगा। भारत में व्यापक बदलावों और हमारी साझेदारी के लिए उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले अवसरों पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दृष्टिकोण का आदान-प्रदान किया।’’ विदेश मंत्री का फिलीपीन और मलेशिया की यात्रा करने का भी कार्यक्रम है।

प्रमुख खबरें

Delhi में PG accommodation के लिए बनेगी नयी सुरक्षा नीति, ढांचागत ऑडिट होगा अनिवार्य

Love & War का टीजर Ranbir Kapoor के बर्थडे पर नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बदला प्लान

Saharanpur Mosque Demolition | मस्जिद गिराने पर विरोध, UP Congress अध्यक्ष Ajay Rai Lucknow में हिरासत में

72 साल का रिकॉर्ड टूटा! पहली बार दिल्ली से बाहर होगा National Film Awards, जानें किन सितारों को मिलेगा पुरस्कार