जयशंकर ने फिलीपीन की विदेश मंत्री टेस लाजारो से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यहां फिलीपीन की विदेश मंत्री टेस लाजारो से मुलाकात की और संयुक्त राष्ट्र तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की उच्चस्तरीय बैठक के लिए रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचे जयशंकर ने कहा कि वह यूएनजीए के दौरान लाजारो से मिलकर प्रसन्न हैं।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, हमने फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस की हालिया भारत यात्रा पर चर्चा की। संयुक्त राष्ट्र और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे सहयोग पर भी चर्चा की।

लाजारो ने कहा कि जयशंकर के साथ उनकी चर्चा राजनीतिक, रक्षा और सुरक्षा, समुद्री समेत अन्य क्षेत्र में सक्रिय रूप से सहयोग विकसित करने के लिए रणनीतिक साझेदार के रूप में हमारे दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ रक्षा, व्यापार और निवेश, कृषि, पर्यटन और दवा उद्योग में सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत के लिए भारत का दौरा किया था।

प्रमुख खबरें

PMGKAY: देश में 13.2 फीसदी अपात्र परिवार ले रहे मुफ्त राशन, सरकारी सर्वेक्षण में खुलासा

भारत-नेपाल की घटती दूरियाँ और बढ़ता व्यापार

आखिर बिहार के चिराग पासवान यूपी की राजनीति में दिलचस्पी क्यों ले रहे हैं? उनकी सियासी रणनीति समझिए

देशभर में Household Income Survey मार्च तक पूरा होगा, Saurabh Garg ने दी जानकारी