जयशंकर ने आसियान महासचिव से की मुलाकात, कहा- हिंद-प्रशांत क्षेत्र में केंद्रीयता के सिद्धांत के प्रति भारत प्रतिबद्ध

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2023

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के अपने समकक्षों के साथ सार्थक चर्चा की और फिनटेक, खाद्य सुरक्षा और समुद्री डोमेन जैसे क्षेत्रों में सहयोग में प्रगति की समीक्षा की। जयशंकर आसियान-भारत के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए यहां इंडोनेशिया की राजधानी में हैं। उन्होंने सिंगापुर के भारतीय मूल के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से भी मुलाकात की और व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लागू करने में प्रगति पर गौर किया। आज सुबह आसियान-भारत के विदेश मंत्रियों की गर्मजोशी भरी और सार्थक बैठक हुई। 

इसे भी पढ़ें: Rajya Sabha polls: हाथ में है 80 हजार नगद, 4 साल में संपत्ति में 29.4 प्रतिशत की हुई वृद्धि, राज्यसभा हलफनामे में जयशंकर ने दी जानकारी

जयशंकर ने ब्रुनेई के अपने समकक्ष से भी मुलाकात की। जयशंकर ने तस्वीरों के साथ ट्वीट किया। आसियान-भारत मंत्रिस्तरीय बैठक से इतर ब्रुनेई के विदेश मंत्री दातो एरीवान पेहिन यूसुफ के साथ अच्छी मुलाकात। हमारा द्विपक्षीय सहयोग लगातार बढ़ रहा है। व्यापार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया। आसियान के सदस्य देश ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम हैं।

इसे भी पढ़ें: Rajya Sabha Election में विदेश मंत्री Jaishankar के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की Congress में हिम्मत क्यों नहीं हुई?

बुधवार को उन्होंने इंडोनेशिया, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया और वियतनाम समेत कई देशों के अपने समकक्षों के साथ कई बैठकें कीं। विदेश मंत्री ने यहां इंडोनेशिया की राजधानी में अपने कार्यक्रमों की शुरुआत दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के महासचिव डॉ. काओ किम होर्न के साथ बैठक के साथ की। इंडोनेशिया में अपने प्रवास के दौरान जयशंकर आसियान ढांचे के तहत आसियान-भारत, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और आसियान क्षेत्रीय मंच के प्रारूप में अपने समकक्षों से मुलाकात करेंगे। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते