Jaishankar ने अबू धाबी के शहजादे से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर हुई चर्चा

By Prabhasakshi News Desk | Jan 29, 2025

अबू धाबी । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अबू धाबी के शहजादे शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिलकर प्रसन्नता हुई। उनकी हाल की भारत यात्रा को याद किया और साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।’’

उन्होंने ‘रायसीना मिडिल ईस्ट’ कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण भी दिया। विदेश मंत्रालय ने उनकी यात्रा से पहले एक बयान में कहा, ‘‘यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और भारत-यूएई संबंधों को नयी गति देने का अवसर प्रदान करेगी।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar के डकैत से असुर गुरु बने Akshaye Khanna, Prasanth Varma की Mahakali में दिखेगा रौद्र अवतार

लखनऊ में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण, राजनाथ सिंह ने दिया अन्याय के खिलाफ खड़े होने का संदेश

स्वतंत्रता संग्राम का श्रेय किसी एक व्यक्ति या पार्टी को नहीं: योगी आदित्यनाथ

Skincare Tips: चेहरे के जिद्दी पिंपल्स से राहत दिलाएगा Neem and Clove का फेस पैक, जानें सही इस्तेमाल का तरीका