जयशंकर दो दिवसीय यात्रा मिस्र यात्रा पर, विदेश नीति के प्रतिष्ठित विद्वानों से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2022

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मिस्र में विदेश नीति क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात की। उनकी इस दो दिवसीय यात्रा का उद्देश्य अहम अफ्रीकी देश के साथ भारत की साझेदारी में नयी पहलों को तलाशना है। जयशंकर मिस्र के अपने समकक्ष सामेह हसन शौकरी के निमंत्रण पर देश की यात्रा कर रहे हैं। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘काहिरा की मेरी यात्रा की बहुत अच्छी शुरुआत हुई। विदेश नीति क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात की। क्षेत्रीय एवं वैश्विक राजनीति में हमारे संबंधों और अंतर्दृष्टि के लिए उनके समर्थन के वास्ते आभार व्यक्त किया।’’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर मिस्र में छात्रों सहित भारतीय समुदाय के लोगों के साथ चर्चा करेंगे और मिस्र-भारतीय कारोबारी समुदाय के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोनों देश इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

प्रमुख खबरें

परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र से 7.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद, बोले AK Mohanty

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा