Jaishankar ने धाकड़ अंदाज में की चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात, LAC-ट्रेड पर सामने रख दी भारत की डिमांड

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2025

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए चीन पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात चीनी समकक्ष वांग यी के साथ हुई। इस दौरान दोनों ही देशों में बहुत विस्तारपूर्वक बातचीत हुई है। एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री का उनके गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया है और इसके साथ ही चीनी पक्ष के एससीओ अध्यक्षता की कामना भी की है। उन्होंने भारत और चीन के साथ बनते हुए संबंधों को लेकर भी टिप्पणी की है। उसमें उन्होंने कहा है कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए जरूरी है कि हम अपने संबंधों के प्रति दूर दृष्टिकोण अपनाए। उन्होंने अक्टूबर 2024 में कजान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के ब ाद दोनों देश जिस तरह से सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। उसे जिम्मेदारी पूर्वक आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि हमारे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75 वीं वर्षगांठ है। 

इसे भी पढ़ें: Galwan के बाद ऐसे हुई मुलाकात, जयशंकर ने पहले मिलाया हाथ और फिर...

जयशंकर ने बैठक में अपने टेलीविज़न उद्घाटन भाषण में कहा, "जैसा कि आपने बताया, पिछले अक्टूबर में कज़ान में प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाक़ात के बाद से हमारे द्विपक्षीय संबंधों में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस यात्रा में मेरी बातचीत इसी सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगी। 

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट