जयशंकर ने कहा कि पीएम पिछले कुछ समय से मिस्र जाने की सोच रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2022

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिस्र के राष्ट्रपति आब्देल फतह अल सीसी के साथ बहुत अच्छे व्यक्तिगत संबंध हैं और मोदी पिछले कुछ समय से इस उत्तर अफ्रीकी देश की यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी ने अवरोध पैदा किया है। मिस्र के विदेश मंत्री सामेह शौकरी के निमंत्रण पर अपनी पहली यात्रा पर काहिरा पहुंचे जयशंकर ने शनिवार को यहां भारतीय समुदाय के साथ अपनी बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

भारतीय दूतावास की वेबसाइट के अनुसार वह गुट निरपेक्ष सम्मेलन में भाग लेने यहां आये थे। मौजूदा परिस्थिति में गुट निरपेक्ष आंदोलन की प्रासंगिकता के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा कि यह समूह बहुत मुश्किल कालखंड में शुरू हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘इसका एक परिप्रेक्ष्य था। आज, किसी भी रूप से इसे कमतर नहीं करते हुए मैं कहूंगा कि स्वतंत्र सोच वाले देशों के लिए अपने मन की बात बोलना जरूरी है। क्योंकि दुनिया का ध्रुवीकरण होता जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें