West Asia संकट पर Jaishankar एक्शन में, US और खाड़ी देशों से साधा संपर्क, MEA ने बताई रणनीति

By अभिनय आकाश | Mar 24, 2026

विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को पश्चिम एशिया की अस्थिर स्थिति को लेकर भारत के गहन राजनयिक प्रयासों पर प्रकाश डाला और बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मौजूदा संघर्ष के प्रभाव को कम करने के लिए वैश्विक और क्षेत्रीय साझेदारों के साथ उच्च स्तरीय विचार-विमर्श किया है। अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जयशंकर की हालिया मुलाकातों का विवरण देते हुए कहा, "विदेश मंत्री ने कल अमेरिकी विदेश मंत्री से बात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव पर चर्चा की, जिसमें ऊर्जा सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

इसे भी पढ़ें: West Asia संकट के बीच विदेश मंत्रालय का बयान, Iran से 900+ भारतीयों का Evacuation

प्रमुख ऊर्जा और प्रवासी साझेदारों के साथ संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से विदेश मंत्री ने राजधानी दिल्ली में खाड़ी देशों के राजनयिकों से भी मुलाकात की। प्रवक्ता ने बताया विदेश मंत्री ने कल दिल्ली में सभी खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के राजदूतों से मुलाकात की। वहां उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विचार-विमर्श किया और क्षेत्र में भारतीय समुदाय को निरंतर समर्थन देने के लिए सभी राजदूतों को धन्यवाद दिया।

प्रमुख खबरें

भारत में Semiconductor विनिर्माण के लिए बेहतरीन अवसर, BCG ने बताई वजह

Pravesh Verma पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो

नेपाल में भारी बारिश के बाद Valmikinagar Barrage से छोड़ा गया 4.24 लाख क्यूसेक पानी

IMD Weather Alert: मौसम ने लिया यू-टर्न! एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, 15 राज्यों में अलर्ट