विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के साथ उठाया वीजा ‘बैकलॉग’ का मुद्दा, कहा- कहा- साथ मिलकर काम करना जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2022

सिडनी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के साथ वीजा ‘बैकलॉग’ का मुद्दा उठाया, विशेष रूप से उन छात्रों को लेकर जो कोविड महामारी के बाद देश के शैक्षणिक संस्थानों में लौटने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि इस साल के अंत तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जयशंकर ने मंगलवार को यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, और मैं आपको बताना चाहता हूं कि जब मैं कैनबरा में था तब मैंने इसे विभिन्न मंत्रियों के साथ उठाया। हमारे सामने एक विशेष समस्या है जिसका छात्र सामना कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि स्थिति में सुधार हुआ है और लगभग 77,000 भारतीय छात्र ऑस्ट्रेलिया में वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा, लेकिन आप सभी जानते हैं कि यह संख्या बहुत अधिक होनी चाहिए और हो सकती है तथा मुझे आश्वासन दिया गया है कि साल के अंत तक वीजा बैकलॉग का, विशेष रूप से छात्रों के संबंध में, निपटारा कर दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: अब इस राज्य को मिलने जा रही है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, गुरुवार को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

जयशंकर ने कहा, अगर लोग एक देश से दूसरे देश में, एक अर्थव्यवस्था से दूसरी अर्थव्यवस्था में जा रहे हैं तो यह डिग्री और योग्यता की पारस्परिक मान्यता का मुद्दा है। तो वह भी कुछ ऐसा है जिस पर हम काम कर रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान बेंगलुरु में एक वाणिज्य दूतावास खोलने के संबंध में रुचि भी दोहराई गई। उन्होंने कहा, यह कुछ ऐसा है जिसके लिए हम तत्पर हैं। और मुझे बहुत उम्मीद है कि हम निकट भविष्य में ऑस्ट्रेलिया में अतिरिक्त वाणिज्य दूतावास खोलने में सक्षम होंगे। और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा भी है जो समुदाय के लिए एक बहुत ही व्यावहारिक बिंदु है। उन्होंने भारत पर महामारी के प्रभाव के बारे में भी बात की। जयशंकर ने कहा, दुनिया का हर देश पिछले तीन वर्षों में कठिन समय से गुजरा है। आप जानते हैं कि कोई भी देश नहीं है, न ही कोई ऐसा है जो कोविड से बुरी तरह प्रभावित न हुआ हो। आज महत्वपूर्ण यह है कि कौन सा देश एक बेहतर तरीके से, त्वरित गति से कोविड से बाहर आ रहा है।” मंत्री ने कहा, भारत आज बहुत मजबूती से उबरने (महामारी से) की राह पर है। उन्होंने कहा, हमने बहुत दृढ़ता के साथ, एक संकल्प के साथ और कई मायनों में बहुत दूरदर्शिता के साथ कोविड से बड़े पैमाने पर लड़ाई लड़ी है। इस अवधि में सबसे पहले भारत के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर उन्नयन देखा गया है।’’ मंत्री ने यह भी बताया कि कैसे डिजिटलीकरण ने भारत को बदल दिया। उन्होंने कहा, हम भारत में सार्वजनिक सेवाओं को उस पैमाने पर वितरित करने में सक्षम हैं जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। यह केवल इसलिए हो रहा है क्योंकि आज हमारे पास डिजिटल आधार और नेतृत्व है। सुशासन के लिए प्रौद्योगिकी को कैसे लागू किया जाए, इस बारे में प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण आज जमीन पर परिणाम दे रहा है।’’ जयशंकर ने कहा कि भारत की कोविड प्रतिक्रिया का एक केंद्रीय मुद्दा यह सुनिश्चित करना था कि 100 साल पहले जब स्पैनिश फ्लू आया था, तब फ्लू से ज्यादा लोग भूख से मरे थे, इस बार कोई भी भूख से नहीं मरेगा। उन्होंने कहा कि सभी को बैंक खाता दिलाने की सरकार की पहल ने कोविड के दौरान लाभार्थियों को धन हस्तांतरित करने में मदद की। विदेश मंत्री ने कहा, क्योंकि आज एक डिजिटल आधार है जहां आप जानते हैं कि लाभार्थियों की पहचान की जाती है, उनका सत्यापन किया जाता है, उनकी निगरानी की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि निकट भविष्य में भारत एक आधुनिक विकसित राष्ट्र बने। जयशंकर ने भारतीय समुदाय से कहा कि अब वे एक ऐसा भारत देखेंगे जो दुनिया से कहीं ज्यादा जुड़ा हुआ है और जो दुनिया के लिए ज्यादा प्रासंगिक होगा।

प्रमुख खबरें

वायनाड भूस्खलन: मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर मिले अनुग्रह राशि, केरल उच्च न्यायालय का निर्देश

Mumbai में Christopher Nolan- Tom Holland का भव्य स्वागत, The Odyssey के प्रीमियर के लिए भारत पहुंचे हॉलीवुड स्टार्स

Women Health: Hormonal Imbalance और कमजोर हड्डियों का रामबाण इलाज, Diet में शामिल करें ये Superfoods

Top 10 Breaking News 10 July 2026 | Monsoon Heavy Rainfall | India-Australia Relations | Jaipur School Girl Suicide | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें