जयशंकर न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से करेंगे मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2025

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उच्च स्तरीय 80वें सत्र की शुरुआत के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

रविवार को अमेरिका के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दैनिक कार्यक्रम के अनुसार, रुबियो सोमवार सुबह न्यूयॉर्क में जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों इससे पहले जुलाई में वाशिंगटन में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मिले थे।

यह द्विपक्षीय बैठक ऐसे दिन हो रही है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर भी बातचीत होने वाली है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को न्यूयॉर्क में अमेरिकी पक्ष से मुलाकात करेगा।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर शीघ्र निष्कर्ष निकालने के लिए चर्चा को आगे बढ़ाना है।’’ विदेश मंत्री जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

Avenue Supermarts की स्टैंडअलोन आय Q2 में 18.4% बढ़कर 19,206 करोड़ रुपये हुई

Assam NRC डेटा ट्रांसफर न होने से 19.07 लाख लोगों की Rejection Slips अटकीं, RGI ने दी जानकारी

Power Bank की गलत स्टोरेज और चार्जिंग से हो सकता है Battery Blast, बरतें ये जरूरी सावधानियां

VCK प्रमुख Thirumavalavan ने मांगा CEC का इस्तीफा, BJP से मिलीभगत का लगाया आरोप