Modi 3.0 Cabinet Portfolio: मंत्रालय मिलते ही एक्शन में जयशंकर, चीन-पाकिस्तान के उड़ा दिए होश

By अभिनय आकाश | Jun 11, 2024

राष्ट्रपति भवन परिसर में एक भव्य समारोह में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के दो दिन बाद भाजपा नेता एस जयशंकर ने मंगलवार को भारत के विदेश मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। आज एक साक्षात्कार में राजनेता ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सीट की तलाश और चीन और पाकिस्तान के साथ उसके संबंधों के संबंध में अपने मंत्रालय का रोडमैप पेश किया। इसके अलग-अलग पहलू हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मोदी 3.0 की विदेश नीति बहुत सफल होगी। भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, न केवल हमारी अपनी धारणा के संदर्भ में बल्कि यह भी कि दूसरे देश क्या सोचते हैं।

इसे भी पढ़ें: पूर्व केंद्रीय Mansukh Mandaviya ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, Modi 3.0 में बने श्रम और रोज़गार मंत्री

किसी भी देश में और खासकर लोकतंत्र में, किसी सरकार का लगातार तीन बार निर्वाचित होना बहुत बड़ी बात है। इसलिए दुनिया को निश्चित रूप से महसूस होगा कि आज भारत में काफी राजनीतिक स्थिरता है। जहां तक जहां तक ​​पाकिस्तान और चीन का सवाल है, उन देशों के साथ संबंध अलग हैं और वहां की समस्याएं भी अलग हैं। चीन के संबंध में हमारा ध्यान सीमा मुद्दों का समाधान खोजने पर होगा। पाकिस्तान पर एस जयशंकर ने कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद का समाधान खोजने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ हम वर्षों पुराने सीमा पार आतंकवाद के मुद्दे का समाधान ढूंढना चाहेंगे। 

प्रमुख खबरें

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया

Gurugram में 19वीं मंजिल से गिरे 2 मजदूर, 1 की मौत के बाद निर्माण स्थल पर भारी हंगामा