Jaishankar ने साइप्रस में कोणार्क चक्र का दौरा किया; दोनों देशों की गहरी मित्रता का प्रतीक बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2022

निकोसिया। विदेश मंत्री एस जयशंकर साइप्रस की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान ‘कोणार्क चक्र’ देखने गए जो दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता का प्रतीक है। जयशंकर 29 से 31 दिसंबर तक साइप्रस की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।दोनों देश अपने राजनयिक संबंध स्थापित होने की 60वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। विदेश मंत्री जयशंकर बृहस्पतिवार को ‘कोणार्क चक्र’ देखने गए जिसे भारत ने वर्ष 2017 में साइप्रस को भेंट किया था।

इसे भी पढ़ें: Ukraine में जारी जंग के बीच बड़े पैमाने पर रूसी युद्ध अपराधों के प्रमाण मिले

वहीं, कासोउलिडेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और अंतरराष्ट्रीय कानून के संबंध में साइप्रस का एक व्यवहार्य तथा व्यापक समझौते पर पहुंचने का समर्थन करने के लिए भारत का आभार जताया था। उन्होंने कहा था, ‘‘जैसा कि हमने भारत के मामले में देखा है, देश का विभाजन एक खतरनाक यात्रा की शुरुआत थी और निश्चित तौर पर अंत नहीं था इसलिए साइप्रस तथा उसके लोगों के लिए दो राज्य के समाधान को स्वीकार नहीं किया जा सकता।’’

जयशंकर ने बृहस्पतिवार को साइप्रस की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष अन्निता डेमेट्रियू से मुलाकात ‘‘संसदीय परम्पराओं पर दिलचस्प बातचीत’’ की थी। जयशंकर ने डेमेट्रियू के साथ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी। उन्होंने कहा था, ‘‘शांति तथा सौहार्द का उनका सार्वभौमिक संदेश हम सभी का मार्गदर्शन कर रहा है।

प्रमुख खबरें

India-Japan Partnership: AI और Defence में ऐतिहासिक डील, भारत आएगा 10 अरब डॉलर का निवेश

Congress से फिर नाराज हुए Manish Tewari ! इस बार साफ साफ पूछा- प्रतिभा और क्षमता होना क्या सबसे बड़ा दोष है?

जम्मू-कश्मीर बैंक का कुल कारोबार तीन लाख करोड़ रुपये के पार, जमा में 16 प्रतिशत की वृद्धि

EPFO का बड़ा सुधारात्मक कदम: PF और पेंशन दावों के निपटान में देरी पर अधिकारियों को लगेगा 12% झटका, वेतन से कटेगा जुर्माना