Donald Trump के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जा रहे PM Modi, जयशंकर होंगे शामिल, केंद्र ने दी जानकारी

By एकता | Jan 12, 2025

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर करने वाले हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

बयान में आगे कहा गया है, 'वाशिंगटन यात्रा के दौरान विदेश मंत्री (जयशंकर) अमेरिका के भावी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका आने वाले कुछ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी बैठकें करेंगे।'

इसे भी पढ़ें: हम भी टैरिफ धमकी का जवाब देंगे, जैसे पहले दिया था...इस्तीफा देते ही ट्रंप से आर-पार के मूड में आए ट्रूडो

20 जनवरी को शपथ लेंगे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप कैपिटल बिल्डिंग के सामने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा संचालित समारोह में शपथ लेंगे। इसके बाद वह अपना उद्घाटन भाषण देंगे। निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और सत्ता हस्तांतरण के साक्षी बनेंगे। बता दें, 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में पराजित हुए ट्रंप बिडेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए थे।

प्रमुख खबरें

4 नवंबर से New Zealand के खिलाफ शुरू होगी ODI Series, Auckland पहुंचे कप्तान Shubman Gill

Congress और SP में सीट शेयरिंग पर बात सही दिशा में, UP Elections को लेकर Rajendra Pal Gautam का दावा

देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम: Cyclone Arnab से लेकर Rahul Gandhi के मार्च तक की बड़ी खबरें

Ramayana New Song Judi Jodi Release | ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान के संगीत में रची गई भगवान राम और माता सीता के अमर प्रेम की गाथा