EVM विवाद मामले में बोले अरुण जेटली, यह पूरी तरह से है बकवास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ के आरोपों को सोमवार को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस की मूर्खता संक्रामक होती जा रही है। दरअसल, एक भारतीय साइबर विशेषज्ञ ने दावा किया है कि 2014 के आम चुनाव में ईवीएम के जरिए चुनावी धांधली की गई थी। भाजपा के वरिष्ठ नेता की टिप्पणी इसी दावे के मद्देनजर आई है। 

जेटली ने ट्वीट किया कि क्या चुनाव आयोग और ईवीएम के निर्माण, प्रोगामिंग तथा चुनाव कराने में शामिल लाखों कर्मचारियों की भाजपा के साथ साठगांठ थी- यह पूरी तरह से बकवास है। उन्होंने कहा कि क्या कांग्रेस को लगता है कि लोग इतनी आसानी से धोखा खाने वाले हैं कि वे किसी भी कूड़े को निगल लेंगे ? कांग्रेस पार्टी में मूर्खता संक्रामक होती जा रही है।

प्रमुख खबरें

समुद्र मंथन से जुड़ी है Anant Chaturdashi की परंपरा, पंचामृत में भगवान को खोजने की रीत

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के PM ने साधी चुप्पी