भारत बंद पर जेटली ने कहा, ट्रेड यूनियनों के विरोध-प्रदर्शन के पीछे कोई ठोस आधार नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को वाम दलों से संबद्ध ट्रेड यूनियनों पर बिना बात के मुद्दों को खड़ा कर विरोध प्रदर्शन और बंद का आह्वान करने को लेकर आलोचना की और कहा कि केन्द्र की राजग सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए कई कदम उठाये हैं। केंद्र की कथित श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के भारत बंद के दूसरे और अंतिम दिन उन्होंने यह बात कही।


यह भी पढ़ें: गरीब सवर्णों को आरक्षण पर संसद की मुहर, पक्ष में पड़े 165 वोट, विरोध में सिर्फ 7 मत

श्रमिकों के कल्याण के लिए राजग सरकार के कदमों का उल्लेख करते हुए जेटली ने कहा कि पूर्व की किसी भी सरकार ने श्रमिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए इतने कम समय में कर्मचारियों के हित में फैसले नहीं किये हैं। जेटली ने कहा, “कागजी कामकाज को कम करने के लिए कई कानूनों में प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है लेकिन सरकार ऐसे फैसलों से बचती रही है जो कर्मचारियों के हितों के खिलाफ हो।” 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह