जेटली ने बोला विपक्ष पर हमला, कहा- चोर तंत्र सत्ता पर करना चाहता है कब्जा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2019

नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में आने के लिए विपक्ष पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि चोरों का तंत्र देश की सत्ता पर काबिज होने का इच्छुक है। मंत्री ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के कोलकाता पुलिस प्रमुख की जांच को लेकर बनर्जी द्वारा दी गई हद से ज्यादा प्रतिक्रिया ने सार्वजनिक बहस के कई मुद्दों को खड़ा कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इनमें से सबसे महत्त्वपूर्ण यह है कि चोरों का तंत्र अब देश की सत्ता पर कब्जा करना चाहता है।

इसे भी पढ़ें : अरुण जेटली ने गरीब हितैषी, किसान हितैषी बजट के लिए गोयल को सराहा

उन्होंने कहा कि यह समझना बहुत भारी भूल होगी कि बनर्जी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि नियमित जांच के दायरे में पुलिस के एक अधिकारी को लाया गया बल्कि उन्होंने ऐसा उच्चतम पद के लिए विपक्ष के अन्य महत्त्वकांक्षी नेताओं से ध्यान हटाने और खुद को भारत के विपक्ष के केंद्र में दर्शाने के लिए किया। शारदा सहित अन्य चिट फंड घोटालों में शहर पुलिस प्रमुख से पूछताछ करने के सीबीआई के प्रयास के खिलाफ बनर्जी रविवार से कोलकाता में धरना पर बैठी हुई हैं। 

इसे भी पढ़ें : EVM विवाद मामले में बोले अरुण जेटली, यह पूरी तरह से है बकवास

जेटली ने कहा कि आज, पश्चिम बंगाल में सीबीआई को बलपूर्वक रोका गया और एक अधिकारी को उसके अधिकार क्षेत्र के भीतर एक अपराध की कानूनी जांच नहीं करने दी गई। यह संघवाद पर राज्य सरकार के हमले का मूल चित्रण है। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठने के बनर्जी के फैसले को कई विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिला है जो सत्ता में आने की ख्वाहिशमंद हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर की भ्रष्टाचार के मामले में जांच की जा रही है, मुकदमा चलाया जा रहा है और कुछ मामलों में कुछ को दोषी भी ठहराया जा चुका है। 

जेटली ने कहा कि 2019 के चुनाव मोदी बनाम अव्यवस्था या मोदी बनाम अराजकता होंगे। ममता बनर्जी का हालिया नाटक इस बात का सबसे अच्छा सबूत है कि भारत का विपक्ष कैसा सुशासन दे सकता है।

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब