RSS जुलूस के रास्ते पर बवाल, महिलाएं सड़क पर बैठीं और फिर शुरू हुआ पथराव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By एकता | Oct 25, 2026

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के किंगांव में दशहरे के मौके पर आरएसएस के पथ संचलन के रास्ते को लेकर विवाद हो गया। धार्मिक स्थल के सामने से जुलूस निकालने को लेकर कुछ लोगों ने विरोध किया। इस दौरान कुछ महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। मामला बढ़ने पर पथराव शुरू हो गया। हालात संभालने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी में Indian Air Force का एयर शो, PM Modi ने नमो घाट पर देखा शानदार हवाई प्रदर्शन

पथराव के बाद पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज

विरोध के बीच हालात बिगड़ गए और इलाके में पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति संभालने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। घटना के बाद किंगांव में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया।

एसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

तनाव की सूचना मिलने के बाद जलगांव जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी किंगांव पहुंचे। इनमें एसपी श्रीकांत धिवरे, एएसपी संदीप गावित और डिवीजनल पुलिस अधिकारी अनिल बडगुजर शामिल हैं। इसके अलावा भुसावल, यावल और रावेर से भी पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर हालात संभालने में जुटे रहे। फिलहाल विवाद की पूरी वजह, पथराव में शामिल लोगों और आगे की कार्रवाई को लेकर जानकारी का इंतजार है।

इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat के 139वें एपिसोड में PM Modi ने देश की इन उपलब्धियों का किया जिक्र

एसपी ने बताया- अब हालात शांतिपूर्ण

पूरे मामले को लेकर एसपी श्रीकांत धिवरे ने कहा कि अब हालात नियंत्रण में हैं और माहौल शांतिपूर्ण है। किंगांव में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां आज पथ संचलन निकलना था, जिसका एक गुट ने विरोध किया। पुलिस ने करीब दो से ढाई घंटे तक उस गुट को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने की स्थिति में नहीं थे।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने काफी समझाने की कोशिश की थी। पथ संचलन के लिए पुलिस ने नियमों के तहत अनुमति दी थी और इसे रोकने का कोई आदेश नहीं था। उन्होंने कहा, "इसके बाद भीड़ को कंट्रोल करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया है। इसके बाद पथ संचलन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।" एसपी के मुताबिक, मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

प्रमुख खबरें

Krishna Nagar के स्कूल में छात्रा की जलकर मौत, Delhi Police ने खंगाले CCTV फुटेज

Ayushman Card के लिए कौन है पात्र है? किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ

केरलम के पूर्व राज्यपाल ने KPSC Chairman को हटाने की राष्ट्रपति से की सिफारिश

पटना में Mallikarjun Kharge के भाषण के दौरान हंगामा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बयान पर मचा बवाल