Maharashtra में जालना और नागपुर पुलिस ने जीता सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई का पुरस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2023

नागपुर। महाराष्ट्र में जालना जिला पुलिस और नागपुर शहर पुलिस को राज्य में वर्ष 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई का पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार इन्हें कानून और व्यवस्था बनाए रखने, आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने, सामुदायिक पुलिस गश्त बढ़ाने और प्रशासन के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों के तहत दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) कुलवंत सारंगल ने मंगलवार को विजेताओं के नाम घोषित किए, जिसके अनुसार जालना पुलिस को श्रेणी ए और नागपुर पुलिस को श्रेणी बी में यह पुरस्कार मिला।

श्रेणी बी में पुणे शहर पुलिस ने दूसरा सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई का पुरस्कार जीता, मीरा-भायंदर-वसई विरार पुलिस ने पुलिस गश्त के लिए प्रौद्योगिकी में सर्वश्रेष्ठ इकाई का पुरस्कार जीता, जबकि सोलापुर ग्रामीण पुलिस ने दो पुरस्कार जीते। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस इकाइयों का मूल्यांकन 45 पूर्व-चयनित मापदंडों पर उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया। जालना पुलिस बल औरंगाबाद रेंज के अंतर्गत आता है।

इसी रेंज की औरंगाबाद ग्रामीण पुलिस को श्रेणी ए में 2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुलिस इकाई का पुरस्कार मिला था। पिछले दो साल से औरंगाबाद रेंज के प्रभारी विशेष पुलिस महानिरीक्षक मल्लिकार्जुन प्रसन्ना ने पीटीआई-को बताया कि रेंज के तहत आने वाली पुलिस इकाइयों को लंबित मामलों के निपटारे के साथ-साथ पुलिस व्यवस्था में सुधार करने का काम सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के संयुक्त प्रयासों से औरंगाबाद पुलिस रेंज को लगातार दो साल तक पुरस्कार जीतने में मदद मिली है।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़