Jama Masjid: पहले लड़कियों की एंट्री की बैन, फिर फैसले पर लिया यू-टर्न, शाही इमाम बुखारी ने दी ये नसीहत

By अभिनय आकाश | Nov 25, 2022

मुगल काल में बनी जामा मस्जिद दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित है। भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक, हजारों लोग रोजाना आकर यहां सजदा करते हैं। लेकिन इस मामले में, एक निषेध आदेश जारी किया गया था कि कोई भी महिला बिना पुरुष साथी के अकेले या समूह में जामा मस्जिद में नहीं जा सकती है। यह प्रतिबंध मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने लगाया था। इस संबंध में उन्होंने कहा, 'यह फैसला इस पारंपरिक मस्जिद परिसर के अंदर हो रही कुछ अप्रिय घटनाओं के बाद लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर रोक, DCW ने जारी किया नोटिस, स्वाति मालीवाल बोलीं- ये भारत है ईरान नहीं

हालाँकि, कई लोगों ने इस आदेश की आलोचना करना जारी रखा कि महिलाओं को परिवार के पुरुषों के बिना अकेले नहीं आना चाहिए। खासकर दिल्ली महिला आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस आदेश की निंदा करते हुए इमाम को नोटिस तक जारी कर दिया। ऐसे में इस मामले को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शकी इमाम से बात की। इसके बाद इमाम ने अपना आदेश वापस ले लिया। साथ ही उन्होंने दर्शकों से मर्यादा और शांति बनाए रखने का अनुरोध किया।

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ

Lithium-ion Battery मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई रफ्तार, 85 मशीनों पर सरकार ने दी Customs Duty में छूट

9 साल की अमायरा की मौत से पहले क्लास में क्या हुआ था? परिवार ने कहा- वो रोती रही, कोई नहीं सुन रहा था...और फिर

China में कुछ बड़ा होने वाला है, 2 वफादारों को मिली सेना की कमान