Jama Masjid का सर्वे करने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस ने भीड़ पर किया बल प्रयोग, 10 लोगों को हिरासत में लिया

By एकता | Nov 24, 2024

उत्तर प्रदेश के संभल में तनाव के बीच जामा मस्जिद का दूसरा सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और हिंसा की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें, स्थानीय अदालत में एक याचिका दाखिल करके दावा किया गया है कि उस स्थान पर हरिहर मंदिर था। इसके बाद अदालत ने जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया। अदालत के आदेश पर मंगलवार को पहले सर्वेक्षण हुआ था, तभी से इलाके में तनाव बना हुआ है। इस दौरान के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आये हैं।

इसे भी पढ़ें: विजयपुर उपचुनाव भले ही हार गई भाजपा लेकिन वोट शेयर बढ़ा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

संभल में क्या हुआ?

रविवार सुबह सात बजे करीब एक टीम दूसरी बार जामा मस्जिद का सर्वेक्षण करने पहुंची थी। टीम के विवादित स्थल पर पहुंचते ही भीड़ जमा हो गयी। भीड़ में से कुछ अराजक तत्वों ने सर्वेक्षण टीम और पुलिस पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भीड़ पर आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। बता दें, सर्वेक्षण टीम में वकील विष्णु शंकर जैन भी शामिल थे। विष्णु शंकर जैन और उनके पिता हरि शंकर जैन ने ज्ञानवापी मस्जिद-काशी विश्वनाथ मंदिर विवाद सहित पूजा स्थलों से संबंधित कई मामलों में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व किया है।

पुलिस अधीक्षक की प्रतिक्रिया

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा, 'घटनास्थल के पास एकत्रित भीड़ में से कुछ उपद्रवी बाहर आए और उन्होंने पुलिस दल पर पथराव किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे।' उन्होंने कहा कि पथराव करने वालों और उन्हें उकसाने वालों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेसिया ने कहा, 'कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया लेकिन स्थिति अब शांतिपूर्ण है और सर्वेक्षण कार्य जारी है।' 

इसे भी पढ़ें: किसानों के खिलाफ मामलों पर पुनर्विचार करेंगे,पर षड्यंत्रकारियों को नहीं बख्शेंगे:मुख्यमंत्री रेड्डी

जामा मस्जिद की जगह था हरिहर मंदिर?

हिंदू पक्ष के स्थानीय वकील गोपाल शर्मा ने बताया कि अदालत में दाखिल उनकी याचिका में कहा गया है कि बाबरनामा और आइन-ए-अकबरी किताब में इस बात का उल्लेख है कि जिस जगह पर आज जामा मस्जिद है वहां कभी हरिहर मंदिर हुआ करता था। उन्होंने यह भी दावा किया कि मंदिर को मुगल सम्राट बाबर ने 1529 में ध्वस्त कराया था।

प्रमुख खबरें

1947 में सिर्फ सियासी आजादी मिली, Cultural Freedom नहीं: Rajnath Singh का बड़ा दावा

Delhi Market में Gold 156000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 5000 रुपये उछली

Vibe Movie Review | कॉमेडी और जासूसी के चक्कर में उलझी कुणाल खेमू की फिल्म, दूसरे हाफ में धीमी पड़ी रफ्तार

UPSC ESE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, BTech पास युवाओं के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया