पाकिस्तान में बिजली कटौती के खिलाफ जमात ए इस्लामी की 'हक दो कराची को' रैली आज

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2022

पाकिस्तान में चीन के साथ कई विद्युत परियोजनाओं पर काम होने के बावजूद बिजली का संकट चरम पर है। हालात ये हो गए हैं कि अब कई जगहों पर 16 घंटे की बिजली कटौती जारी है। बिजली दरें काफी बढ़ी हुई है। इसको लेकर जमात ए इस्लामी शुक्रवार को रैली आयोजित करने जा रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पाकिस्तान के कराची में बिजली शुल्क के मुद्दों के समाधान की मांग करते हुए जमात-ए-इस्लामी ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक "हक दो कराची को" मार्च आयोजित करने की घोषणा की है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को हराया, अब्दुल्ला शफीक ने खेली ऐतिहासिक पारी

इससे पहले मार्च में हाफिज नईम ने कहा था कि ईद के बाद जेआई मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देंगे। जमात-ए-इस्लामी, कराची, अमीर हाफिज नईम-उर-रहमान ने कहा था कि "हक दो कराची को" रैली ग्रामीण और शहरी सामंतों के खिलाफ कराची के लोगों के वैध और कानूनी अधिकारों के लिए एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी गवर्नर हाउस पहुंचे होते तो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को यह नहीं सोचना चाहिए कि वहां वे मुख्यमंत्री आवास नहीं पहुंच सकते. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईद के बाद हम सीएम हाउस में विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

प्रमुख खबरें

स्वतंत्र भारद्वाज को 1 दिन की Police Custody, बुलंदशहर से किया गया था गिरफ्तार

PM Modi ने छात्रों के बढ़ते Screen Time पर जताई चिंता, देश-दुनिया की बड़ी खबरें

एक सच्चा हिंदू कभी किसी दूसरे का..., सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव का बयान

Kris Srikkanth ने की भविष्यवाणी: Vaibhav Sooryavanshi करेगा World Cricket पर राज!